आस्ट्रेलियाई पारी 132 रनों पर सिमटी (लीड-3)
दक्षिण अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज डेल स्टेन और वायने पार्नेल ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए चार-चार विकेट लिए जबकि जेहान बोथा और जैक्स कैलिस के खाते में एक-एक विकेट गए।
आस्ट्रेलिया की ओर से जेम्स फग्र्यूसन ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। उन्होंने मिशेल जानसन (30) के साथ सातवें विकेट के लिए 63 रन जोड़े।
फग्र्यूसन ने अपनी 83 गेंदों की साहसिक पारी के दौरान तीन चौके लगाए जबकि जानसन ने 62 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और एक छक्का जड़ा।
इसके अलावा आस्ट्रेलिया का कोई और बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की आंधी के आगे टिक नहीं सका।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली मेहमान टीम का पहला विकेट दो रन के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज ब्रैड हेडिन (1) के रूप में गिरा।
इसके बाद माइकल क्लार्क (5), कप्तान रिकी पोंटिंग (8), डेविड हसी (1), माइकल हसी (3), जेम्स होप्स (8), नेथन हॉरिट्ज (10) और नेथन ब्रेकन (5) पेवेलियन लौट गए।
शुक्रवार को डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 141 रनों से हराकर आस्ट्रेलियाई टीम पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है।
डरबन में मिली जीत के साथ आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका से विश्व की नंबर-1 एकदिवसीय टीम का ताज भी छीन लिया। दक्षिण अफ्रीका ने फरवरी में आस्ट्रेलिया में खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान यह ताज हासिल किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications