वाडिया को अब्दुल्ला से है काफी उम्मीदें (लीड-1)

By Staff

किंग्स इलेवन पंजाब टीम के सह-मालिक नेस वाडिया ने बताया कि वाहन दुर्घटना के दौरान लगी चोट के कारण टेलर को आईपीएल से हटने का फैसला करना पड़ा। किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने फरवरी में हुई नीलामी के दौरान टेलर को करारबद्ध किया था।

वाडिया ने कहा कि टेलर की जगह अब्दुल्ला के साथ करार का फैसला इसलिए किया गया क्योंकि वह दक्षिण अफ्रीका के माहौल से अच्छी तरह परिचित हैं और इस कारण वह टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

वाडिया ने कहा, "अब्दुल्ला को दक्षिण अफ्रीकी माहौल का ज्ञान है। साथ ही वह दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल घरेलू गेंदबाज रहे हैं। इस लिहाज से उनका अनुभव हमारे काम आएगा।"

टेलर का हटना किंग्स इलेवन के लिए बड़ा झटका है क्योंकि पहले संस्करण के दौरान उसके प्रमुख गेंदबाज और सबसे महंगे खिलाड़ी रहे शांताकुमारन श्रीसंत चोटिल होने के कारण पहले ही आईपीएल से बाहर हो चुके हैं।

दूसरी ओर, आस्ट्रेलिया के ब्रेट ली के चोटिल होने के कारण किंग्स इलेवन की आक्रमण पंक्ति काफी कमजोर दिख रही है। ली ने इस साल एक भी मैच नहीं खेला है, इस लिहाज से उनका 18 अप्रैल से शुरू हो रहे दूसरे संस्करण के दौरान सफल होने की संभावना कम दिखाई दे रही है।

वाडिया ने बताया कि उनकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका की प्रथम श्रेणी टीम-द लायंस के मुख्य कोच डेविड नॉसवर्दी को अपनी टीम के प्रशिक्षक दल में शामिल किया है।

किंग्स इलेवन की टीम सोमवार से पोर्ट एलिजाबेथ में अभ्यास शुरू करेगी। बकौल वाडिया, "हमारा कैंप आठ दिनों का होगा। इसमें 27 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसी के बाद हम अंतिम रूप से टीम का चयन करेंगे। हमने अभ्यास के लिए पोर्ट एलिजाबेथ का चयन किया है। यहां रहकर हमारे खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के वातावरण के साथ बेहतर तालमेल बना सकते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, April 5, 2009, 4:52 [IST]
Other articles published on Apr 5, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+