एजारेंका ने यहां अपना कुल छठा और लगातार तीसरा खिताब जीतने के लिए प्रयासरत सेरेना को 6-3, 6-1 से पराजित किया। हार के बावजूद सेरेना ने 71वें सप्ताह में भी सर्वोच्च वरीयता की कुर्सी बरकरार रखा है।
19 वर्षीय एजारेंका ने अपने करियर का पहला मेजर और कुल तीसरा खिताब जीता। एजारेंका ने तीनों खिताब 2009 में जीते हैं। इससे पहले उन्होंने ब्रिस्बेन और मेंफिस में खिताबी जीत हासिल की थी।
इस जीत के साथ एजारेंका सोमवार को जारी होने वाली महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की ताजातरीन रैंकिंग में आठवें क्रम पर पहुंच जाएंगी।
पांच साल पहले 14 वर्ष की उम्र में शीर्ष-500 टेनिस खिलाड़ियों के बीच अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाली एजारेंका शीर्ष-10 में स्थान बनाने वाली बेलारूस की पहली खिलाड़ी हैं।
एजारेंका इस खिताब को हासिल करने वाली छठी युवा खिलाड़ी हैं। इससे पहले स्टेफी ग्राफ, मोनिका सेलेस, गैब्रिएला सबातिनी, मार्टिना हिंगिस और वीनस विलियम्स इतनी कम उम्र में यहां जीत हासिल कर चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।