गंभीर अब तक तीन मैचों की पांच पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 89.00 के औसत से 445 रन बना चुके हैं। इसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं।
इससे पहले इंग्लैंड के डेविड गॉवर और वेस्टइंडीज के रॉय फ्रेडरिक्स ने कीवी टीम के खिलाफ किसी एक श्रृंखला में 400 या उससे अधिक रन बनाने का कारनामा किया है।
प्रस्तुत है वेलिंग्टन टेस्ट की कुछ झलकियां :
-गंभीर और वी.वीएस. लक्ष्मण ने चौथे विकेट के लिए 106 रन जोड़े। बेसिन रिजर्व मैदान पर इस विकेट के लिए भारत की यह सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली ने 1998-99 में 88 रन जोड़े थे।
-राहुल द्रविड़ ने अपने करियर का 57वां अर्धशतक लगाया। द्रविड़ ने 145 गेंदों पर 60 रन बनाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उनका छठा अर्धशतक है।
-गंभीर और द्रविड़ ने दूसरे विकेट के लिए 170 रन जोड़े। इस विकेट के लिए बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत की यह सबसे बड़ी साझेदारी है।
-गंभीर ने अपने करियर का छठा शतक लगाया। यह इस श्रृंखला में उनका दूसरा और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी दूसरा शतक है।
-गंभीर ने बतौर बाएं हत्था बल्लेबाज भारत के लिए विदेशी धरती पर सबसे बड़ी पारी खेली।
-गंभीर न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी एक श्रृंखला में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने।
-लक्ष्मण ने अपने करियर का 39वां और न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथा अर्धशतक लगाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।