दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया से हिसाब बराबर किया (लीड-5)
इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने मेहमान टीम से पहले मुकाबले में मिली हार का हिसाब बराबर कर लिया। आस्ट्रेलिया ने डरबन में शुक्रवार को खेले गए पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 141 रनों से पराजित किया था। पांच मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर चल रही हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया की टीम 40.2 ओवरों में 132 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई जबकि मेजबान टीम ने 26.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से स्मिथ ने कप्तानी पारी खेलते हुए 48 गेंदों पर पांच चौके लगाए जबकि चोट के बाद वापसी कर रहे कैलिस ने 42 गेंदों पर पांच चौके जड़े। डिविलियर्स ने अपनी 42 गेंदों की नाबाद पारी में दो चौके और एक छक्का जड़ा। जीन पॉल डुमिनी 11 रन बनाकर नाबाद लौटे।
इससे पहले, डेल स्टेन और 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए वायने पार्नेल की घातक गेंदबाजी के आगे आस्ट्रेलिया के सभी बल्लेबाज 132 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। स्टेन और पार्नेल ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए चार-चार विकेट लिए जबकि जेहान बोथा और कैलिस के खाते में एक-एक विकेट गए।
आस्ट्रेलिया की ओर से जेम्स फग्र्यूसन ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। उन्होंने जानसन (30) के साथ सातवें विकेट के लिए 63 रन जोड़े। फग्र्यूसन ने अपनी 83 गेंदों की साहसिक पारी के दौरान तीन चौके लगाए जबकि जानसन ने 62 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और एक छक्का जड़ा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली मेहमान टीम का पहला विकेट दो रन के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज ब्रैड हेडिन (1) के रूप में गिरा। इसके बाद माइकल क्लार्क (5), कप्तान रिकी पोंटिंग (8), डेविड हसी (1), माइकल हसी (3), जेम्स होप्स (8), हॉरिट्ज (10) और नेथन ब्रेकन (5) पेवेलियन लौट गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications