अजलान शाह हॉकी : मिस्र ने भारत को 2-2 की बराबरी पर रोका
पिछले बार के चैंपियन भारत को रविवार को खेले गए मैच के दौरान अपनी गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा। भारतीय टीम अपनी पुरानी आदत के तहत अंतिम समय में गोल खाकर अंक बांटने के लिए मजबूर हुई।
भारतीय टीम ने 70वें मिनट तक 2-1 की बराबरी बनाए रखा था लेकिन 70वें मिनट में पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रही मिस्र की टीम के वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद इल सईद ने पेनाल्टी कार्नर के जरिए गोल करके भारत की जीत की हसरत पर पानी फेर दिया।
मिस्र के कोच जेर्जी वाएबेरास्की ने अपनी टीम के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता जाहिर की। मैच के बाद मिस्र के कोच ने कहा, "हमारे खिलाड़ियों ने मैच के दौरान लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। भारत जैसी टीम के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए अच्छे खेल के साथ-साथ भाग्य के सहारे की भी जरूरत होती है। वैसे कुल मिलाकर हम अपने प्रदर्शन से खुश हैं।"
पांच टीमों के इस टूर्नामेट में भारतीय टीम का अगला मैच बुधवार को मेजबान मलेशिया से होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications