For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

गौतम गंभीर ने गावस्कर को पीछे छोड़ा

By Staff

गंभीर ने वेलिंग्टन टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बनाए गए 167 रनों की बदौलत अपने कुल रनों की संख्या 2271 कर ली है जबकि गावस्कर ने 25 मैचों के बाद 2256 रन बनाए थे। गावस्कर का औसत 52.47 था जबकि गंभीर ने 54.07 के औसत से रन बटोरे हैं।

गंभीर ने 25 टेस्ट मैचों में छह शतक और 10 अर्धशतक भी लगाए हैं। इसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है।

नेपियर टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक लगाने वाले गंभीर ने दूसरी बार लगातार दो शतक लगाने का कारनामा किया है। उससे पहले उन्होंने 2008-09 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान आस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो मौकों पर शतक लगाए थे।

न्यूजीलैंड के साथ जारी तीन मैचों की श्रृंखला में गंभीर अब तक 89.00 के औसत से 445 रन बना चुके हैं। इसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है।

लगभग दो साल के अंतराल के बाद दिसंबर 2007 में टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने के बाद गंभीर 12 टेस्ट मैचोंे में 144 के औसत से अब तक 1587 रन बना चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+