गंभीर का शानदार शतक, भारत को 432 रनों की बढ़त (लीड-1)
दूसरे दिन के स्कोर एक विकेट पर 51 रनों से आगे खेलते हुए भारतीय टीम ने द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के विकेट गवां दिए। द्रविड़ 60 और सचिन नौ रन बनाकर पेवेलियन लौटे। दूसरे दिन गंभीर ने शानदार शतक जड़ा। दूसरे टेस्ट मैच में भी गंभीर ने 137 रनों की पारी खेलकर भारत की हार को टालने में अहम भूमिका निभाई थी। खबर लिखे जाने तक गंभीर 143 और लक्ष्मण 18 बनाकर क्रीज पर डंटे हुए थे। भारत ने पहली पारी में 379 रनों का स्कोर खड़ा किया था।
इससे पहले भारतीय टीम की पहली पारी के 379 रनों के जवाब में कीवी टीम197 रनों पर सिमट गई थी। जहीर खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के पांच बल्लेबाजों की पेवेलियन की राह दिखाई थी।
उल्लेखनीय है कि श्रृंखला में पहला मैच 10 विकेट से जीतकर भारत 1-0 से बढ़त बनाए हुए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications