गंभीर के शतक से वेलिंग्टन टेस्ट पर भारत की पकड़ मजबूत (लीड-2)
दूसरे दिन के स्कोर एक विकेट पर 51 रनों से आगे खेलते हुए भारतीय टीम ने द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के विकेट गवां दिए। दोनों बल्लेबाज कीवी कप्तान डेनियल विटोरी का शिकार बने। द्रविड़ ने 60 रनों की पारी खेली। मास्टर ब्लास्टर सचिन नौ रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। दूसरे दिन गंभीर ने शानदार शतक जड़ा। दूसरे टेस्ट मैच में भी गंभीर ने 137 रनों की पारी खेलकर भारत की हार को टालने में अहम भूमिका निभाई थी। चाय काल तक गंभीर 151 और लक्ष्मण 29 बनाकर क्रीज पर डंटे हुए थे। भारत ने पहली पारी में 379 रनों का स्कोर खड़ा किया था।
तीसरे दिन वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व मैदान पर गंभीर ने कीवी गेंदबाजों की एक न चलने दी। उन्होंने द्रविड़ के साथ दूसरे विकेट के लिए 170 रनों की अहम साझेदारी की। वह अपनी अब तक 15 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। उनके टेस्ट करियर का यह छठा शतक है।
इससे पहले भारतीय टीम की पहली पारी के 379 रनों के जवाब में कीवी टीम197 रनों पर सिमट गई थी। जहीर खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के पांच बल्लेबाजों की पेवेलियन की राह दिखाई थी।
उल्लेखनीय है कि श्रृंखला में पहला मैच 10 विकेट से जीतकर भारत 1-0 से बढ़त बनाए हुए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications