For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

वेलिंग्टन में भारत को 501 रनों की बढ़त, 5 विकेट गिरे (लीड-3)

By Staff

दूसरे दिन के स्कोर एक विकेट पर 51 रनों से आगे खेलते हुए भारतीय टीम ने द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, गंभीर और लक्ष्मण के विकेट गवाएं। द्रविड़ और सचिन कीवी कप्तान डेनियल विटोरी का शिकार बने। लक्ष्मण ने 61 और द्रविड़ ने 60 रनों की पारी खेली। मास्टर ब्लास्टर सचिन नौ रन बनाकर पेवेलियन लौटे। दूसरे दिन गंभीर ने बेहतरीन 167 रन बनाए। उनके टेस्ट करियर का यह छठा शतक है। दूसरे टेस्ट मैच में भी गंभीर ने 137 रनों की पारी खेलकर भारत की हार को टालने में अहम भूमिका निभाई थी। खबर लिखे जाने तक युवराज सिंह एक और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी बिना कोई रन बनाए क्रीज पर मौजूद थे। भारत ने पहली पारी में 379 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

तीसरे दिन वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व मैदान पर गंभीर ने कीवी गेंदबाजों की एक न चलने दी। उन्होंने द्रविड़ के साथ दूसरे विकेट के लिए 170 रनों की अहम साझेदारी की। उन्होंने अपनी 167 रनों की पारी में 257 गेंदों का सामना किया और 16 चौके व दो छक्के जड़े। वह इयान ओ'ब्रायन की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। ओ'ब्रायन ने लक्ष्मण को बोल्ड कर इस पारी में अपना दूसरा विकेट लिया।

इससे पहले पहली पारी में कीवी टीम 197 रनों पर सिमट गई थी। जहीर खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के पांच बल्लेबाजों की पेवेलियन की राह दिखाई थी। हरभजन सिंह ने भी तीन विकेट झटके थे।

उल्लेखनीय है कि श्रृंखला में पहला मैच 10 विकेट से जीतकर भारत 1-0 से बढ़त बनाए हुए है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+