वेलिंग्टन में भारत को गंभीर ने दिलाई 531 रनों की बढ़त (लीड-4)

By Staff

दूसरे दिन के स्कोर एक विकेट पर 51 रनों से आगे खेलते हुए भारतीय टीम ने द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, गंभीर और लक्ष्मण के विकेट गवाएं। द्रविड़ और सचिन कीवी कप्तान डेनियल विटोरी का शिकार बने। लक्ष्मण ने 61 और द्रविड़ ने 60 रनों की पारी खेली। मास्टर ब्लास्टर सचिन नौ रन बनाकर पेवेलियन लौटे। दूसरे दिन गंभीर ने बेहतरीन 167 रन बनाए। उनके टेस्ट करियर का यह छठा शतक है। दूसरे टेस्ट मैच में भी गंभीर ने 137 रनों की पारी खेलकर भारत की हार को टालने में अहम भूमिका निभाई थी। युवराज सिंह 15 और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने पहली पारी में 379 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

तीसरे दिन वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारतीय टीम के 'दूसरी दीवार' गंभीर ने कीवी गेंदबाजों की एक न चलने दी। उन्होंने द्रविड़ के साथ दूसरे विकेट के लिए 170 रनों की अहम साझेदारी की। उन्होंने अपनी 167 रनों की पारी में 257 गेंदों का सामना किया और 16 चौके व दो छक्के जड़े। इयान ओ'ब्रायन की गेंद पर पगबाधा करार दिए जाने तक गंभीर अपनी टीम को 500 से ज्यादा की बढ़त दिला चुके थे।

गंभीर के अलावा लक्ष्मण और द्रविड़ ने अपने कद और अनुभव का बेहतरीन नमूना पेश किया। कलात्मक बल्लेबाज लक्ष्मण ने 61 रनों की पारी में गेंद को नौ बार सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया। ओ'ब्रायन ने लक्ष्मण को बोल्ड कर इस पारी में अपना दूसरा विकेट लिया। द्रविड़ ने न सिर्फ 60 रनों की पारी खेली बल्कि गंभीर के साथ मिलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। उन्होंने 145 गेंदों का सामना किया और 10 चौके लगाए।

इससे पहले पहली पारी में कीवी टीम 197 रनों पर सिमट गई थी। जहीर खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के पांच बल्लेबाजों की पेवेलियन की राह दिखाई थी। हरभजन सिंह ने भी तीन विकेट झटके थे।

उल्लेखनीय है कि श्रृंखला में पहला मैच 10 विकेट से जीतकर भारत 1-0 से बढ़त बनाए हुए है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, April 5, 2009, 11:43 [IST]
Other articles published on Apr 5, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+