टेस्ट मैचों में सर्वाधिक कैच लेने का रिकार्ड द्रविड़ के नाम (लीड-1)
न्यूजीलैंड के साथ स्थानीय बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को द्रविड़ ने जहीर खान की गेंद पर मेजबान टीम के सलामी बल्लेबाज टिम मैकलंटॉस का कैच लपककर वॉ के 181 कैचों के रिकार्ड को पीछे छोड़ा।
न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में द्रविड़ ने जेस राइडर का एक और कैच लपककर अपने कैचों की कुल संख्या 183 पहुंचा दी है। द्रविड़ ने एक पारी में सर्वाधिक तीन कैच लपके हैं जबकि वॉ ने चार कैच लपके हैं। इस फेहरिस्त में सबसे अधिक पांच कैच लपकने का रिकार्ड न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के नाम है।
द्रविड़ ने जहां 134वां टेस्ट मैच खेलते हुए 183 कैच लपके हैं वहीं वॉ ने 128 मैचों में यह रिकार्ड अपने नाम किया था। इस क्रम में तीसरे स्थान पर फ्लेमिंग हैं, जिन्होंने 111 मैचों में 171 कैच लपके हैं।
टेस्ट मैचों में अब तक 28 खिलाड़ियों ने 100 से अधिक कैच लपके हैं। इनमें भारत के पांच खिलाड़ी शामिल हैं।
भारत की ओर से द्रविड़ के अलावा वी.वी.एस. लक्ष्मण ने 105 मैचों में 111 कैच, सुनील गावस्कर ने 125 मैचों में 108 कैच, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 99 मैचों में 105 कैच और सचिन तेंदुलकर ने 159 मैचों में 102 कैच लपके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications