टेस्ट क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं शेन बांड
आईसीएल से नाता जोड़ने से पहले बांड ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन अब वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैचों में खेलते हुए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए प्रयास करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी प्रांतीय टीम-कैंटरबरी के साथ अभ्यास भी शुरू कर दिया है।
न्यूजीलैंड के समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' से बातचीत के दौरान बांड ने कहा कि अगर मौका मिलेगा तो वह टेस्ट मैचों के माध्यम से एक बार फिर देश की सेवा करना चाहते हैं।
बकौल बांड, "मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट ही असली क्रिकेट है। मैं अपनी जिंदगी में इसकी कमी महसूस करता हूं। टेस्ट क्रिकेट खेलना एक खिलाड़ी के लिए सम्मान की बात है। यही कारण है कि मैं इस साल गर्मियों में देश के लिए एक बार फिर से टेस्ट मैच खेलने का लक्ष्य लेकर चल रहा हूं।"
वैश्विक वित्तीय संकट की मार झेल रहे आईसीएल द्वारा करारबद्ध खिलाड़ियों को स्वतंत्र करने की बात कहे जाने के बाद से बांड के राष्ट्रीय टीम में वापसी का रास्ता खुलता नजर आ रहा है।
बांड ने हालांकि आईसीएल से अभी तक अनापत्ति प्रमाण-पत्र हासिल नहीं किया है लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए उन्हें इसे हासिल करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications