ब्रिटेन के समाचार पत्र 'गार्जियन' के मुताबिक स्थानापन्न के तौर पर 61वें मिनट में नानी की जगह लेने वाले 17 वर्षीय मैकहेडा ने विला टीम के तीन खिलाड़ियों को छकाते हुए अपनी टीम के लिए विजयी गोल किया।
इस जीत के साथ युनाइटेड ने 30 मैचों से 68 अंक जुटा लिए हैं। वह दूसरे स्थान पर चल रहे लिवरपूल से एक अंक आगे है जबकि उसके हाथ में एक मैच सुरक्षित है।
लिवरपूल की टीम ने शनिवार को फल्हम को 1-0 से हराकर इस सत्र में पहली बार तालिका में पहला स्थान हासिल किया था लेकिन वह एक दिन से भी कम समय तक ही इस स्थान पर काबिज रह सकी। तालिका में चेल्सी की टीम 64 अंकों के साथ तीसरे और आर्सेनल की टीम चौथे स्थान पर है।
रविवार को खेले गए एक अन्य मुकाबले में एवर्टन ने विगान एथलेटिक को 4-0 से रौंद दिया। एवर्टन के लिए जो ने दो गोल किए जबकि मौरियाने फेलियानी और लियोन ओसमान ने एक-एक गोल किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।