जया ने पिछले साल नवंबर से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। वह पिछले महीने आस्ट्रेलिया में आयोजित विश्व कप में भी नहीं खेल सकी थीं। जया को हालांकि विश्व कप में खेलने के लिए अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए 30 संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की है। महिला ट्वेंटी-20 विश्व कप का आयोजन इंग्लैंड में ही इस साल जून में होने वाले पुरुष ट्वेंटी-20 विश्व कप के ठीक बाद आयोजित होगा।
भारत की संभावित टीम इस प्रकार है : झुलन गोस्वामी, अमिता शर्मा, रुमेली धर, मिताली राज, सुलक्षणा नाइक, अनाघा देशपांडे, प्रियंका राय, रीमा मल्होत्रा, जया शर्मा, गौहर सुल्ताना, हरमन प्रीत कौर, पूनम राउत, एम.डी. त्रिशुकामिनी, श्रावंती नायडू, स्नेहल प्रधान, स्वरूपा कदम, लतिका शर्मा, बबीता मांडलिक, डियाना डेविड, पल्लवी भारद्वाज, निरंजना एन., अनीषा मोइता, सपना रंधावा, समांथा लोबोटो, राजेश्वरी गोयल, अंजुम चोपड़ा, डेविका पालीस्कर, अपूर्वा कोकिल और विनीता वी.आर.।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।