श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तानी बस चालक को सम्मानित किया
श्रीलंका के समाचार पत्र 'आइलैंड टाइम्स' के मुताबिक पाकिस्तानी बस चालक मोहम्मद खलील सोमवार को राजधानी प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए। खलील एसएलसी के विशेष निमंत्रण पर कोलंबो पहुंचे थे।
इस अवसर पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान कुमार संगकारा ने कहा, "आज हम एक ऐसे शस्त्रविहीन व्यक्ति का सम्मान करने के लिए एकत्रित हुए हैं जिसने अपने साहस, सूझबूझ और अपने कार्य के प्रति समर्पण के दम पर हमारी जान बचाई। हम सिर्फ खलील के कारण ही यहां मौजूद हैं। मैं अपने देश और पूरी श्रीलंकाई टीम की तरफ से खलील का धन्यवाद करता हूं।"
लाहौर के लिबर्टी चौक के पास हुए आतंकी हमले में छह पुलिसकर्मी मारे गए थे जबकि श्रीलंका के छह खिलाड़ी जख्मी हुए थे। गोलीबारी के बीच खलील ने टीम की बस को सुरक्षित गद्दाफी स्टेडियम पहुंचाकर एक बहुत बड़ी घटना को टाल दिया था। घटना के बाद टीम की बस में गोलियों के 25 सुराख पाए गए थे जबकि श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज थिलन समरवीरा बुरी तरह जख्मी हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications