आईसीएल खेल चुके 3 खिलाड़ी पाकिस्तानी ट्वेंटी-20 संभावित टीम में
30 खिलाड़ियों की सूची में जगह पाने वाले तीन 'बागी' खिलाड़ियों में हरफनमौला अब्दुल रज्जाक, राणा नवेद उल हसन और तेजतर्रार बल्लेबाज इमरान नजीर शामिल हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चयन प्रमुख अब्दुल कादिर ने हालांकि साफ कर दिया है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से हरी झंडी मिलने के बाद ही संभावितों की सूची में शामिल तीन खिलाड़ियों को मुख्य टीम में जगह मिलेगी।
पाकिस्तान ने आईसीएल में हिस्सा लेने वाले अपने सभी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा रखा है। इस साल न्यायालय से राहत मिलने के बाद ये खिलाड़ी घरेलू प्रतियोगिता में खेल रहे हैं।
पाकिस्तान की संभावित टीम इस प्रकार है : यूनुस खान, मिस्बा उल हक, सलमान बट्ट, नासिर जमशेद, शोएब मलिक, खालिद लतीफ, शाहबाज हसन, उमर आमीन, अहमद शाहजाद, फैजल इकबाल, फवद आलम, शाहिद आफरीदी, सोलैह तनवीर, यासिर अराफात, कामरान यूनुस, शोएब अख्तर, उमर गुल, राव इफ्तिखार, अयाज चीमा, मोहम्मद आमीर, वहाब रियाज, इमरान अली, अब्दुल रहमान, दानिश कनेरिया, यासिर शाह, कामरान अकमल, सरफराज अहमद, अब्दुल रज्जाक, राणा नवेद उल हसन और इमरान नजीर।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications