कोच का काम चुनौतीपूर्ण : फ्लेमिंग
सोमवार को आयोजित 'मीट एंड ग्रीट' कार्यक्रम के दौरान फ्लेमिंग ने कहा कि वह इस चुनौती को स्वीकार करते हैं और आशा करते हैं उनकी देखरेख में टीम एक कदम आगे निकलते हुए इस बार खिताब जीतने में सफल रहेगी। सुपर किंग्स की टीम पिछले संस्करण की उपविजेता है।
फ्लेमिंग ने कहा, "विदेशी खिलाड़ियों को संभाल पाना काफी कठिन होता है। हमारी टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। मैं इस भूमिका को लेकर उत्साहित हूं।"
फ्लेमिंग ने चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि धौनी अपने साथियों के लिए प्रेरणा बनकर नेतृत्व करते हैं।
बकौल फ्लेमिंग, "धौनी एक बेहद मजबूत कप्तान हैं। वह अपने साथियों के लिए प्रेरणा बनकर मैदान में उतरते हैं। मेरे लिहाज से विकेटकीपर बल्लेबाज होने के नाते एक खिलाड़ी के तौर पर उनकी स्पष्ट पहचान नहीं बन पाई है। मैं उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications