चौथे दिन हार टालने के लिए संघर्ष करते रहे कीवी (लीड-3)
वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व मैदान पर चौथे दिन कीवी टीम को शुरुआती दो झटके जहीर ने दिए। उन्होंने टिम मैकलंटॉस (4 रन) और डेनियल फ्लिन (़10 रन) को शिकार बनाया। जहीर की शानदार गेंदबाजी का असर कीवी टीम की पहली पारी में भी दिखा था। उन्होंने पांच कीवी बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाई थी।
चौथे दिन जहीर के झटकों से न्यूजीलैंड अभी उबर भी नहीं सका था कि हरभजन ने भी दो कीवी बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखा दी। उन्होंने मार्टिन गुपटिल को 49 रनों और शानदार फार्म में चल रहे जेस राइडर को शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया। न्यूजीलैंड लक्ष्य से अभी भी 450 रनों के फासले पर है। चौथे दिन के खेल की समाप्ति तक रॉस टेलर 69 और जेम्स फ्रैंकलिन 26 रन बनाकर नाबाद थे।
तीसरे दिन के स्कोर पांच विकेट पर 349 रन से आगे खेलते हुए भारतीय टीम ने चौथे दिन दूसरी पारी सात विकेट पर 434 रनों के स्कोर पर घोषित कर दी। भारत की ओर से गंभीर ने 167, वी. वी. एस. लक्ष्मण ने 61, राहुल द्रविड़ ने 60 और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने नाबाद 56 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर 182 रनों की बढ़त पहले ही हासिल हो गई थी।
उल्लेखनीय है कि श्रृंखला में पहला मैच 10 विकेट से जीतकर भारत 1-0 से बढ़त बनाए हुए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications