For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर भारतीय टीम (राउंडअप)

By Staff

मैच के पांचवे और अंतिम दिन जीत हासिल करने या मैच के ड्रा होने, दोनों ही स्थितियों में महेंद्र सिंह धौनी की अगुवाई वाली भारतीय टीम 41 वर्षो के लंबे इंतजार के बाद टेस्ट सीरीज अपने नाम कर लेगी। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 617 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम ने 167 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे।

वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व मैदान पर चौथे दिन पांच विकेट पर 349 रनों से आगे खेलते हुए भारतीय टीम ने दूसरी पारी सात विकेट पर 434 रनों के स्कोर पर घोषित कर दी। चौथे दिन भारतीय टीम ने दो और विकेट गंवाए। युवराज सिंह 40 रन बनाकर और पहली पारी में शानदार अर्धशतक जड़ने वाले हरभजन बिना खाता खोले क्रिस मार्टिन का शिकार बन गए। कप्तान धौनी ने नाबाद 56 रनों की पारी खेली।

पहाड़ से लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहली पारी में पांच विकेट झटकने वाले जहीर ने दूसरी पारी में भी शुरुआती झटके दिए। उन्होंने टिम मैकलंटॉस (4 रन) और डेनियल फ्लिन (़10 रन) को शिकार बनाया।

अभी कीवी टीम इन झटकों से उबर भी नहीं पाई थी कि हरभजन ने दो और कीवी बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखा दी। उन्होंने मार्टिन गुपटिल को 49 रनों और शानदार फार्म में चल रहे जेस राइडर को शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया। न्यूजीलैंड लक्ष्य से अभी भी 450 रनों के फासले पर है। चौथे दिन के खेल की समाप्ति तक रॉस टेलर 69 और जेम्स फ्रैंकलिन 26 रन बनाकर नाबाद थे।

मैच का चौथा दिन भारतीय टीम की 'दीवार' कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ के लिए बेहद खास रहा। कीवी खिलाड़ी टिम मैकलंटॉस का कैच लपकर वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले क्रिकेटर बन गए। पहले यह रिकार्ड आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्क वा के पास था जिन्होंने 128 टेस्ट मैचों में 181 कैच पकड़े थे। द्रविड़ के नाम 182 कैच दर्ज हो गए हैं। वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व पर सोमवार को जहीर खान की गेंद सलामी बल्लेबाज मैकलंटॉस के बल्ले को छूकर जैसे ही स्लिप में पहुंची तो द्रविड़ ने उसे अपने हाथों में कैद कर लिया। द्रविड़ ने यह कीर्तिमान टेस्ट करियर के 134वें मैच में बनाया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+