न्यूजीलैंड के समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (एनजेडसी) ने विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।
एनजेडसी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमों के तहत 15 अन्य संभावित खिलाड़ियों सहित कुल 30 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है।
15 सदस्यीय टीम में शामिल किए गए खिलाड़ियों में हरफनमौला नेथन मैक्लम, इयान बटलर, दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी स्कॉट स्टायरिश और अतिरिक्त विकेटकीपर बल्लेबाज पीटर मैकग्लाशन प्रमुख हैं।
चोटिल हरफनमौला खिलाड़ी जैकब ओरम भी टीम में जगह पाने में सफल रहे हैं लेकिन अंतिम एकादश में स्थान पाने के लिए उन्हें अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।
ओरम को टीम में जगह दिए जाने की सूरत में एक अन्य हरफनमौला खिलाड़ी ग्रांट इलियट को बाहर रखा गया है। इलियट को बैक-अप टीम में जगह दी गई है।
एनजेडसी के चयन प्रमुख ग्लेन टर्नर के मुताबिक उनकी टीम मई के मध्य में इंग्लैंड पहुंच जाएगी और वहां एक प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेगी। इसके बाद टीम एक जून से शुरू हो रहे अभ्यास मैचों में हिस्सा लेगी।
न्यूजीलैंड टीम : ब्रेंडन मैक्लम, मार्टिन गुपटिल, जेस राइडर, रॉस टेलर, क्रेग कुमिंग, स्कॉट स्टायरिस, नील ब्रूम, जैकब ओरम, जेम्स फ्रेंकलिन, नेथन मैक्लम, डेनियल विटोरी, इयान बटलर, पीटर मैकग्लाशन, केइल मिल्स, ब्रेंडन दिमांती, इयान ओ' ब्रायन।
बैक-अप टीम : पीटर इनग्राम, शैनन स्टीवर्ट, एरॉन रेमंड, क्रेग कुमिंग, पीटर फुल्टन, जैमी होव, जेम्स मार्शल, गारेथ हॉपकिंस, ग्रांट इलियट, इवेन थांपसन, टिम साउथी, माइकल मैसन, वारेन मैकस्किमिंग, क्रिस मार्टिन और जीतन पटेल।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।