वेबसाइट 'स्काई स्पोर्ट्स न्यूज' के मुताबिक की ने एकदिवसीय और टेस्ट टीम के कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस को ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए चुनी गई संभावित टीम से बाहर रखे जाने के बाद कप्तान बनने की इच्छा जताई है।
केंट की टीम इंग्लैंड की घरेलू ट्वेंटी-20 चैंपियनशिप की उपविजेता रही है। 29 वर्षीय की मानते हैं कि स्ट्रॉस की गैरमौजूदगी में कुछ खिलाड़ी ही नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं।
बकौल की, "अगर मुझे कप्तानी मिलती है तो मैं इसे अपना सौभाग्य समझूंगा। मौजूदा इंग्लैंड टीम में कुछ खिलाड़ी ही ऐसे हैं, जो ट्वेंटी-20 मैचों में टीम का नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं। हम पहले देखेंगे कि कोच कौन होता है और फिर 15 सदस्यीय टीम में किसे-किसे जगह मिलती है। मेरी कप्तान बनने की इच्छा है लेकिन अंतिम फैसला बोर्ड को लेना है।"
इंग्लैंड के लिए 15 टेस्ट और पांच एकदिवसीय मैच खेल चुके की के अलावा दमित्रि मैस्कैरनहास और एंड्रयू फ्लिंटॉफ कप्तानी की दौड़ में शामिल हैं।
पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के नाम को लेकर भी चर्चा हो सकती है लेकिन पीटरसन द्वारा इस जिम्मेदारी को स्वीकार करने से इंकार किए जाने के बाद अनुभव के लिहाज से फ्लिंटॉफ का पलड़ा भारी दिख रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।