For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीती श्रृंखला (लीड-1)

By Staff

वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के अंतिम दिन का खेल वर्षा के कारण बाधित रहा और ऐसे समय खेल बंद हुआ जब भारत को जीत के लिए मात्र दो विकेट लेने थे। वर्षा के कारण न्यूजीलैंड ने तीसरा टेस्ट तो बचा लिया लेकिन श्रृंखला में हार से नहीं बच सका।

तीसरे टेस्ट में भारत ने पहली पारी में जहां 379 रन बनाए वहीं न्यूजीलैंड को 197 रन पर आउट करने में सफलता प्राप्त की। दूसरी पारी में भारत ने सात विकेट पर 434 रन बनाए और न्यूजीलैंड के समक्ष जीत के लिए 617 रनों का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए कीवी टीम ने आठ विकेट गंवा दिए। इसके बाद बारिश शुरू हो गई और अंत में मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया।

न्यूजीलैंड की ओर से रॉस टेलर ने दूसरी पारी में शतक लगाया लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। पांचवें दिन का खेल शुरू होने पर न्यूजीलैंड ने चार विकेट पर 167 रन से आगे खेलना शुरू किया और बारिश के कारण खेल बाधित होने तक न्यूजीलैंड की टीम भारत के 617 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 281 रन बना चुकी थी।

गौतम गंभीर को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। उन्होंने भारत की दूसरी पारी में शानदार 167 रन बनाए थे। श्रृंखला में यह उनका दूसरा शतक था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+