For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पीसीबी ने आईसीएल खेल चुके 3 खिलाड़ियों को संभावितों की सूची से निकाला

By Staff

पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक पीसीबी ने 30 खिलाड़ियों की सूची में 'बागी' हरफनमौला अब्दुल रज्जाक, तेज गेंदबाज राणा नवेद उल हसन और तेजतर्रार बल्लेबाज इमरान नजीर को शामिल किया था लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की त्यौरियां चढ़ने का अंदेशा देखते हुए उसने इन्हें सूची से हटा दिया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चयन प्रमुख अब्दुल कादिर ने कहा है कि रज्जाक, नवेद और नजीर के स्थान पर सईद अकमल, विकेटकीपर बल्लेबाज जुल्फिकार जान और हरफनमौैला मोहम्मद हफीज को टीम में शामिल किया है। पीसीबी ने 'बागी' खिलाड़ियों को फिलहाल 'स्टैंडबाई' की सूची में रख दिया है।

आईसीसी से इन खिलाड़ियों के खेलने के संबंध में हरी झंडी मिलने की कम संभावना दिखती है। बहरहाल, आईसीसी इस संबंध में 17-18 अप्रैल को दुबई में होने वाली बैठक के दौरान अंतिम फैसला लेगा। दो दिन पहले 'बागी' खिलाड़ियों को संभावितों की सूची में जगह देने के बाद पीसीबी ने हालांकि साफ कर दिया था कि आईसीसी से हरी झंडी मिलने के बाद ही इन खिलाड़ियों को मुख्य टीम में जगह मिलेगी।

इस बीच, पीसीबी ने आईसीएल को पत्र लिखकर अपने खिलाड़ियों के करार के संबंध में पूरी जानकारी मांगी है। पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सलीम अल्ताफ ने कहा, "हमने पत्र के जरिए आईसीएल से अपने खिलाड़ियों के संबंध में पूरी जानकारी मांगी है। हम जानना चाहते हैं कि उन्हें संक्षिप्त समय के लिए स्वतंत्र किया जा रहा है या फिर हमेशा के लिए।"

तीन नए खिलाड़ियों के शामिल होने के बाद पाकिस्तान की संभावित टीम इस प्रकार है : यूनुस खान, मिस्बा उल हक, सलमान बट्ट, नासिर जमशेद, शोएब मलिक, खालिद लतीफ, शाहबाज हसन, उमर आमीन, अहमद शाहजाद, फैजल इकबाल, फवद आलम, शाहिद आफरीदी, सोलैह तनवीर, यासिर अराफात, कामरान यूनुस, शोएब अख्तर, उमर गुल, राव इफ्तिखार, अयाज चीमा, मोहम्मद आमीर, वहाब रियाज, इमरान अली, अब्दुल रहमान, दानिश कनेरिया, यासिर शाह, कामरान अकमल, सरफराज अहमद, सईद अकमल, जुल्फिकार जान और मोहम्मद हफीज ।

स्टैंडबाई सदस्य : अब्दुर रज्जाक, राणा नवेद उल हसन और इमरान नजीर।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+