आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक जनवरी में अपने टखने का ऑपरेशन कराने वाले ली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के माध्यम से क्रिकेट में वापसी का लक्ष्य रखा था लेकिन अपनी फिटनेस के माध्यम से वह यूएई दौैरे के लिए ही चयनकर्ताओं को संतुष्ट करने में सफल रहे।
दूसरी ओर, अनुशासनहीनता के मामलों में क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) द्वारा क्लीन-चिट दिए जाने के बाद सायमंड्स को टीम में शामिल कर लिया गया है लेकिन उन्हें अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखने की चेतावनी दी गई है।
हरफनमौला शेन वॉटसन पीठ की तकलीफ के कारण टीम से बाहर चल रहे थे। अब वह माइकल क्लार्क के नेतृत्व में एक बार फिर अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित करने के लिए स्वतंत्र होंगे।
कप्तान रिकी पोंटिंग, तेज गेंदबाज मिशेल जानसन और मध्यक्रम के बल्लेबाज माइकल हसी पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे। इन तीनों ने ट्वेंटी-20 विश्व कप और जुलाई में खेली जाने वाली एशेज श्रृंखला के मद्देनजर आराम करने का फैसला किया है।
आस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है : माइकल क्लार्क, ब्रेड हेडिन, नेथन ब्रेकन, कैलम फग्र्यूसन, ब्रेट गीव्स, नेथन हॉरिट्ज, बेन हिफेनहॉस, जेम्स होप्स, डेविड हसी, बेन लॉफलिन, ब्रेट ली, शान मार्श, एंड्रयू सायमंड्स और शेन वॉटसन।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।