तीसरी बार मास्र्ट्स टूर्नामेंट में खेल रहे जीव को शुरुआती दो चरणों के लिए वुड्स का जोड़ीदार बनाया गया है। टूर्नामेंट में कुल चार चरण होंगे।
मास्र्ट्स कप में दो बार कट लगा चुके जीव दो बार ब्रिटिश ओपन चैंपियन रह चुके पैडरेग हरिंग्टन और आस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ग्रेग नार्मन के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा ले चुके हैं।
एशिया में वुड्स के साथ खेल चुके जीव ने कहा, "मैं वुड्स के साथ खेलने को लेकर रोमांचित हूं। मैं थोड़ा घबराया हुआ हूं लेकिन गुरुवार से शुरू हो रहे मुकाबले से पहले मैं सही स्थिति में आ जाऊंगा।"
पिछले महीने डोरल में आयोजित डब्ल्यूजीसी-पीजीए चैंपियनशिप में चौथा और पिछले साल पीजीए चैंपियनशिप में नौवां स्थान हासिल करने वाले जीव का मानना है कि उनमें मेजर खिताब जीतने की क्षमता है।
एशिया के किसी भी खिलाड़ी ने अब तक मेजर खिताब नहीं जीता है और यही कारण है कि जीव इसे जीतने के लिए उतावले दिख रहे हैं। जीव ने अब तक छह एशियन टूर खिताब जीते हैं। इसमें चार जापान में और दो यूरोप में जीते गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।