यूनुस को है उम्मीद, आस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा खेलेंगे वरिष्ठ खिलाड़ी
यूनुस ने बुधवार को कहा कि 22 अप्रैल को दुबई में शुरू हो रही श्रृंखला के दौरान वह शोएब अख्तर, शाहिद आफरीदी और शोएब मलिक जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से दमदार प्रदर्शन की आस लगाए हुए हैं।
विवादों में रहने वाले तेज गेंदबाज अख्तर अपनी फिटनेस साबित करने के बाद 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाने में सफल हुए हैं। पिछली बार जब उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी, तब वह अपने खेल से प्रभावित नहीं कर सके थे लेकिन इस बार यूनुस को अख्तर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
यूनुस ने कहा, "अख्तर के पास अच्छा-खासा अनुभव है। उनको मेरी सलाह है कि वह खुद को फिट रखने का प्रयास करें, पूरी श्रृंखला में खेलें और शानदार प्रदर्शन करें।"
यूनुस ने कहा कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने आस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए संतुलित टीम चुनी है। उन्होंने कहा, "प्रशंसक हमसे काफी उम्मीदें लगाए हुए हैं। यही कारण है कि हमें आस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करना है।"
आगामी श्रृंखला के लिए पाकिस्तानी टीम 10 अप्रैल को लाहौर में प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेगी। इसके बाद वह 11 अप्रैल को दुबई के लिए रवाना हो जाएगी, जहां उसे अभ्यास मैच भी खेलना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications