Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विजडन की 'ड्रीम टेस्ट टीम' में 5 भारतीय, धौनी कप्तान (लीड-1)

भारत के पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री, वेस्टइंडीज के इयान बिशप और न्यूजीलैंड के इयान स्मिथ द्वारा चुनी गई इस टीम में सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम के मौजूदा कप्तान ग्रीम स्मिथ को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

पिछले 146 वर्षो से प्रकाशित हो रही इस पत्रिका के संपादक स्काइल्ड बैरी ने टीम के चयन के बारे में बताया, "हमारी 'ड्रीम टेस्ट टीम' में शामिल प्रत्येक खिलाड़ी फार्म और प्रतिभा के लिहाज से बेजोड़ है। हम इस टीम से बेहद प्रभावित हैं। हमारा मानना है यह टीम दूसरी अन्य टीमो को पराजित करने में सक्षम है।"

बैरी ने बताया कि धौनी को कप्तान, विकेटकीपर और सातवें क्रम के बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल करने को लेकर सर्वसम्मति से फैसला हुआ। धौनी को कप्तान नियुक्त करने के फैसले को लेकर स्मिथ थोड़ी दुविधा में थे लेकिन शास्त्री और बिशप ने खुले तौर पर धौनी का समर्थन किया।

पांच भारतीय खिलाड़ियों के अलावा इस टीम में इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी केविन पीटरसन, ग्रीम स्मिथ, आस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग, वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल, आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल जानसन और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन को शामिल किया गया है।

बल्लेबाजी क्रम के लिहाज से यह टीम इस प्रकार है :

ग्रीम स्मिथ (उपकप्तान/बल्लेबाज/ ऑफ ब्रेक गेंदबाज)

वीरेंद्र सहवाग (बल्लेबाज/ ऑफ ब्रेक गेंदबाज)

रिकी पोंटिंग (बल्लेबाज)

सचिन तेंदुलकर (बल्लेबाज/ लेग ब्रेक गेंदबाज)

केविन पीटरसन (बल्लेबाज/ मध्यम गति गेंदबाज)

शिवनारायण चंद्रपॉल (बल्लेबाज)

महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/बल्लेबाज/ विकेटकीपर)

मिशेन जानसन (बल्लेबाज/ तेज गेंदबाज)

हरभजन सिंह (बल्लेबाज/ ऑफ स्पिन गेंदबाज)

जहीर खान (तेज गेंदबाज)

डेल स्टेन (तेज गेंदबाज)

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+