अख्तर की वापसी से खुश हैं इंतिखाब
कराची, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कोच इंतिखाब आलम ने विवादास्पद तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की राष्ट्रीय टीम में वापसी पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि अपने अनुभव के दम पर अख्तर टीम के लिए उपयोगी साबित होंगे।
पाकिस्तानी टीम के कप्तान रह चुके इंतिखाब ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह अच्छी बात है कि अख्तर ने फिटनेस साबित करने के बाद टीम में वापसी की है। इस लिहाज से उनकी वापसी 22 अप्रैल से सात मई तक आस्ट्रेलिया के साथ होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला में टीम के लिए फायदेमंद साबित होगी।
अख्तर को जनवरी में श्रीलंका के साथ खेली गई तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले दो मैचों के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्हें श्रीलंका के साथ खेली गई टेस्ट श्रृंखला के लिए भी टीम में जगह नहीं दी गई थी।
इंतिखाब ने कहा कि उनकी टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेगी। बकौल कोच, "हमारी टीम संतुलित है। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात का वातावरण हमारे लिए अनुकूल रहेगा। मैं आशा करता हूं कि मेरी टीम के सदस्य अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications