गैरवरीयता प्राप्त खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे कश्यप ने दूसरे दौर के मुकाबले में 15वीं वरीयता प्राप्त कोरियाई खिलाड़ी हूंग जी हून को 53 मिनट के भीतर 21-14, 7-21, 21-19 से पराजित किया।
अगले दौर में उनकी भिड़ंत वियतनाम के नगूएन तेन मिन्ह से होगा। मिन्ह ने दूसरे दौर के मुकाबले में भारत के आनंद पवार को 21-16, 15-21, 16-21 से हराया।
भारत को एक तरफ कश्यप की जीत की खुशी मिली लेकिन दूसरी ओर उसे सायना की हार का गम भी बर्दाश्त करना पड़ा। सातवीं वरीयता प्राप्त सायना चीन की जियांग यानजाओ के खिलाफ 21-14, 14-21, 12-21 से हार गईं।
महिला एकल मुकाबलों में भारत की एक अन्य खिलाड़ी अदिति मुताकर को भी हार का सामना करना पड़ा। अदिति को चीनी ताइपे की पेई चियांग हसिन से 13-21, 11-21 से मात खानी पड़ी।
मिश्रित युगल वर्ग में ज्वाला गुट्टा और वी. दिजू की जोड़ी पहले दौर में जीत हासिल करने में सफल रही है। गुट्टा और दिजू ने कजाखस्तान के क्वालीफायर खिलाड़ी जाकारोव मिखाइल और सेलेयेवा करीना को 21-6, 21-6 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।