चैंपियंस लीग : चेल्सी ने लिवरपूल को हराया, इवानोविक ने किए 2 गोल (लीड-1)
चेल्सी के लिए स्टार स्ट्राइकर बार्सिलाव इवानोविक ने दो गोल किए। इस जीत के साथ चेल्सी के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। दूसरी ओर, हार के बावजूद लिवरपूल के भी अंतिम-चार में जगह बनाने की संभावना बरकरार है।
उधर, स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी के दो शानदार गोलों की मदद से स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब बार्सिलोना ने जर्मनी के क्लब बेयर्न म्यूनिख को 4-0 से रौंद दिया।
मेसी ने शानदार खेल दिखाते हुए स्पेनिश लीग की अग्रणी टीम बार्सिलोना के लिए मैच के पहले 15 मिनटों मे ही दो गोल कर दिए थे।
बार्सिलोना के लिए कैमरून के स्टार खिलाड़ी सैमुएल एट्टो और फ्रांस की राष्ट्रीय टीम के सदस्य थिएरी हेनरी ने भी एक-एक गोल किए।
इस जीत के बाद बार्सिलोना का सेमीफाइनल में पहुंचना तय हो गया है। अंतिम-चार दौर में उसकी भिड़ंत चेल्सी या फिर लिवरपूल से हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications