आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक आने वाले मैचों के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में जगह पाने की सूरत में ली और सायमंड्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईसीएल) से होने वाली कमाई का एक बड़ा हिस्सा गंवाना पड़ेगा।
पत्र लिखता है कि पाकिस्तान के साथ खेली जाने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम में शामिल किए गए ली और सायमंड्स को 17.5 लाख आस्ट्रेलियाई डॉलर का नुकसान होगा।
आईपीएल के सभी मैचों में खेलने की स्थिति में सायमंड्स को 19.1 लाख आस्ट्रेलियाई डॉलर की आमदनी होगी लेकिन अगर वह पाकिस्तान के साथ खेली जाने वाली श्रृंखला के बाद आईपीएल के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचते हैं तो उन्हें सिर्फ 842,000 डॉलर मिलेंगे।
इसी तरह ली को भी प्रति मैच 82,000 डॉलर का नुकसान उठाना होगा। आईपीएल में पूरे पांच सप्ताह खेलने के लिए उन्हें 12.7 लॉख आस्ट्रेलियाई डॉलर मिलने हैं लेकिन अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के बाद आईपीएल में खेलते हैं तो उन्हें केवल 572,000 डॉलर ही मिलेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।