दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका, स्मिथ पेवेलियन लौटे (लीड-1)
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे स्मिथ 14 गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाने के बाद मिशेल जानसन की गेंद पर विकेट के पीछे ब्रेट हेडिन के हाथों लपके गए।
खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम ने 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए थे। हर्शेल गिब्स 36 गेदों पर तीन चौकों की मदद से 22 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि जैक्स कालिस एक रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
पांच मैचों की श्रृंखला में दोनो टीमें 1-1 की बराबरी पर चल रही हैं। यह मैच दोनों टीमों के लिए खास है क्योंकि इसे जीतकर वे महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर सकती हैं।
आस्ट्रेलिया ने तीन अप्रैल को खेला गया पहला मैच 141 रनों के विशाल अंतर से जीतकर दक्षिण अफ्रीका से नंबर-1 एकदिवसीय टीम का ताज छीन लिया था जबकि दक्षिण अफ्रीका ने पांच अप्रैल को खेला गया दूसरा मैच सात विकेट से जीतकर उससे हिसाब बराबर किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications