Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सायमंड्स के पास उपयोगिता साबित करने का अंतिम मौका

सायमंड्स को अप्रैल-मई में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पाकिस्तान के साथ खेली जाने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम में जगह दी गई है लेकिन उन्हें साफ शब्दों में कह दिया गया है कि इस बार नाकाम रहने पर उनकी हमेशा के लिए छुट्टी हो सकती है।

हिल्डिच ने कहा कि घरेलू क्रिकेट में खराब प्रदर्शन के बावजूद सायमंड्स को पिछले छह महीनों में दूसरी बार टीम में शामिल किया गया है लेकिन इसके बाद उनके लिए मौका मिलना कठिन हो जाएगा।

आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' ने हिल्डिच के हवाले से लिखा है, "इसमें कोई शक नहीं कि घरेलू मैचों में सायमंड्स का प्रदर्शन खराब रहा है। उन्हें सिर्फ पिछले रिकार्ड के आधार पर मौका दिया जा रहा है। मैं साफ करना चाहता हूं कि टीम में जगह बनाए रखने के लिए उन्हें अपनी उपयोगिता साबित करनी होगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+