कैलिस और डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका को दी मजबूती (लीड-2)
खबर लिखे जाने तक दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 32 ओवर के खेल में दो विकेट के नुकसान पर 137 रन बना लिए थे। कैलिस 74 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 60 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि डिविलियर्स ने 59 गेदों पर दो चौके लगाए थे।
दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान ग्रीम स्मिथ और सलामी बल्लेबाज हर्शेल गिब्स का विकेट गंवाया है। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे स्मिथ 14 गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाने के बाद मिशेल जानसन की गेंद पर विकेट के पीछे ब्रेट हेडिन के हाथों लपके गए।
गिब्स का विकेट नेथन ब्रेकन ने लिया। वह 47 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 26 रन बनाकर जेम्स होप्स के हाथों लपके गए।
पांच मैचों की श्रृंखला में दोनो टीमें 1-1 की बराबरी पर चल रही हैं। यह मैच दोनों टीमों के लिए खास है क्योंकि इसे जीतकर वे महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर सकती हैं।
आस्ट्रेलिया ने तीन अप्रैल को खेला गया पहला मैच 141 रनों के विशाल अंतर से जीतकर दक्षिण अफ्रीका से नंबर-1 एकदिवसीय टीम का ताज छीन लिया था जबकि दक्षिण अफ्रीका ने पांच अप्रैल को खेला गया दूसरा मैच सात विकेट से जीतकर उससे हिसाब बराबर किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications