आस्ट्रेलिया को 25 रन से हराकर दक्षिण अफ्रीका ने बढ़त बनाई
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने अब्राहम डिविलियर्स (80) और जैक्स कालिस (70) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए।
कैलिस ने अपनी 86 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए जबकि डिविलियर्स ने 87 गेंदों का सामना करते हुए गेंद को सात बार सीमा रेखा के बाहर भेजा।
कालिस और डिविलियर्स ने तीसरे विकेट के लिए 114 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। इसके अलावा हर्शेल गिब्स (26), जीन पॉल डुमिनी (32), एल्बी मोर्कल (29) और मार्क बाउचर (नाबाद 28) रनों का योगदान देने में सफल रहे।
मोर्कल और बाउचर ने छठे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। आस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज मिशेल जानसन ने चार विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी मेहमान टीम निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति के बाद सात विकेट खोकर 264 रन ही बना सकी।
आस्ट्रेलिया की ओर से कैलम फग्र्यूसन ने 63 रनों का योगदान दिया जबकि जेम्स होप्स भी इतने ही रन बनाकर नाबाद लौटे।
फग्र्यूसन ने अपनी 68 गेंदों की तेज पारी के दौरान छह चौके लगाए जबकि होप्स ने 60 गेंदों पर पांच चौके जड़े। माइकल क्लार्क ने 35 रन और रिकी पोंटिंग तथा डेविड हसी ने 20-20 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से रे वान जेर मर्व ने सर्वाधिक तीन विकेट अपने नाम किए। जेहान बोथा और डुमिनी ने भी एक-एक विकेट चटकाए। कालिस को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। चौथा मुकाबला सोमवार को पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जॉर्ज्स पार्क में खेला जाएगा।
आस्ट्रेलिया ने तीन अप्रैल को खेला गया पहला मैच 141 रनों के विशाल अंतर से जीतकर दक्षिण अफ्रीका से नंबर-1 एकदिवसीय टीम का ताज छीन लिया था जबकि दक्षिण अफ्रीका ने पांच अप्रैल को खेला गया दूसरा मैच सात विकेट से जीतकर उससे हिसाब बराबर किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications