For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सुरक्षा व्यवस्था के लिए पीसीबी ने 2 सदस्यीय दल यूएई भेजा

By Staff

पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के मुताबिक तीन मार्च को स्थानीय लिबर्टी चौक पर श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर हुए आतंकी हमले के बाद पीसीबी अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर खासा चौकस है। उस घटना में श्रीलंका के छह खिलाड़ी जख्मी हुए थे जबकि इतने ही सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।

पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया की टीमें पांच एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 मैच के लिए यूएई पहुंच रही हैं। 22 अप्रैल से सात मई तक खेली जाने वाली इस श्रृंखला के मैच दुबई और अबू धाबी में खेले जाएंगे।

पत्र ने पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सलीम अल्ताफ के हवाले से लिखा है, "तीन मार्च की घटना के बाद हम सुरक्षा को लेकर ज्यादा चौकसी बरत रहे हैं। हम यूएई सरकार के साथ तालमेल बनाते हुए इस श्रृंखला के लिए उच्चस्तरीय सुरक्षा चाहते हैं।"

लाहौर की घटना के बाद पीसीबी अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर काफी अधिक एहतियात बरत रहा है। इसी सिलसिले में पीसीबी ने अपनी टीम के बांग्लादेश दौरे के लिए भी उच्चस्तरीय सुरक्षा की मांग की थी लेकिन बांग्लादेश सरकार ने इस संबंध में असमर्थता जता दी थी। इसके बाद बांग्लादेश के साथ खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+