फाइनल में भारत का मुकाबला किस टीम के साथ होगा इसका फैसला मलेशिया और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे मैच के नतीजे पर निर्भर करेगा। मलेशिया को फाइनल में पहुंचने के लिए कम से कम मैच ड्रा करना होगा।
भारत की ओर से दोनों गोल फार्म में चल रहे कप्तान संदीप सिंह ने किए वहीं पाकिस्तान की ओर से मुहम्मद सकलैन ने एक गोल किया।
संदीप ने पहला गोल 29वें मिनट में किया। इसके बाद पाकिस्तान ने 50वें मिनट में गोल बराबरी कर ली। लेकिन संदीप ने 61वें मिनट में फिर गोल दागकर अपने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को पछाड़ दिया।
इस मैच को जितने के साथ भारत के आठ अंक हो गए हैं। टूर्नामेंट में भारत ने मेजबान मलेशिया हराया और मिस्र और न्यूजीलैंड के साथ मैच ड्रा किया।
भारत पिछले वर्ष इस टूर्नामेंट के फाइनल में अर्जेटीना से 1-2 से हार गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।