16 वर्षीय अर्जुन को एम. चिंगलेनसाना लुआंग के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है, जो दो दिवसीय ट्रायल के दौरान चौथे स्थान पर रहे। ट्रॉयल का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के पूर्वी केंद्र पर आयोजित किया गया था।
पुरुषों की रिकर्व टीम में कपिल को जगह नहीं मिल सकी। कपिल ने सेंटो डोमिन्गो में आयोजित विश्व कप के पहले मीट में हिस्सा लिया था। कपिल की जगह विश्वास को तीसरे सदस्य के रूप में टीम में जगह मिली है।
विश्व कप के दूसरे मीट का आयोजन चार से नौ मई तक क्रोएशिया के शहर पोरेक में होना है जबकि तीसरा मीट दो से सात जून तक तुर्की के शहर अंटाल्या में होगा।
भारतीय टीम इस प्रकार है :
रिकर्व : राहुल बनर्जी, मंगल सिंह चंपिया, विश्वास और जयंत तालुकदार।
कंपाउंड : सी. श्रीथेर, चुंगदा शेरपा, रतन सिंह और अर्जुन राव।
दूसरी एशियाई जीपी में हिस्सा लेने वाली टीम :
रिकर्व : कपिल, तरुणदीप राय, मनि राम टिर्की और के. शिवकुमार।
कंपाउंड : ए. हरिदास, एम. चिनलेनसाना लुआंग, अमरिंदर सिंह और अरुण शर्मा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।