पहले अभ्यास मैच में ही आईपीएल चैंपियन को मिली हार

By Staff

स्थानीय न्यूलैंड्स मैदान पर शनिवार को खेले गए ट्वेंटी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की प्रांतीय टीम केप कोरबास ने रॉयल्स टीम को 27 रनों से पराजित कर दिया।

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए केप कोरबास टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए।

डेरेक ब्रांड ने 24 रनों का योगदान दिया जबकि आरई लेवी ने 36 तथा वीडी फिलेंडर ने 26 रन बनाए। आरके क्लीनवेल्ट ने भी 23 रनों का योगदान दिया।

लेवी ने 22 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के लगाए जबकि क्लीनवेल्ट ने 17 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और दो छक्के जड़े।

रॉयल्स की ओर से अमित सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में 18 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए।

जवाब में खेलने उतरी रॉयल्स की टीम 19 ओवर में 115 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। उसकी ओर से रॉब क्वीनी ने सर्वाधिक 34 रन बनाए जबकि कप्तान शेन वार्न ने 21 रनों का योगदान दिया।

क्वीनी ने 22 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का जड़ा। वार्न ने 19 गेंदों पर दो चौके लगाए।

क्लीनवेस्ट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर चार विकेट लिए। इसके अलावा आरजे पीटरसन ने भी दो विकेट अपने नाम किए। क्लीनवेल्ट को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

आईपीएल के दूसरे संस्करण का आयोजन 18 अप्रैल से होना है। वार्न की टीम ने पिछले साल भारत में आयोजित टूर्नामेंट के पहले संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर खिताब जीता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, April 12, 2009, 2:07 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+