For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

अक्टूबर में अमेरिका में भी होगी आईपीएल जैसी ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता

By Staff

जोहांसबर्ग, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका भी ट्वेंटी-20 क्रिकेट की लोकप्रियता के बुखार से तपने लगा है। यही कारण है कि वहां भी इस साल अक्टूबर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सरीखी एक प्रतियोगिता अमेरिकन प्रीमियर लीग (एपीएल) का आयोजन कराने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

अफ्रीका के साप्ताहिक समाचार पत्र 'रैपर्ट' ने खबर दी है कि इस टूर्नामेंट का आयोजन न्यूयार्क में होगा। पत्र के मुताबिक दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर निकी बोए, एंड्रयू हॉल और लांस क्लूजनर को एपीएल में खेलने के लिए आकर्षक प्रस्ताव मिला है।

बोए, हॉल और क्लूजनर 'बागी' इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) के लिए खेल चुके हैं। यही कारण है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उन पर पिछले दो साल से प्रतिबंध लगा रखा है।

दक्षिण अफ्रीका के ये तीन खिलाड़ी कुल मिलाकर 113 टेस्ट और 374 एकदिवसीय मैचों में अपने देश के लिए खेल चुके हैं। इन्हें अमेरिका की प्रीमियम वर्ल्ड टीम में जगह दी गई है जो प्रीमियम इंडिया, प्रीमियम बांग्लादेश, प्रीमियम पाकिस्तान और प्रीमियम वेस्टइंडीज टीमों के साथ खेलेगी।

नॉट आउट दौर में सभी टीमें एक दूसरे के साथ एक-एक मैच खेलेंगी। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मैच होंगे।

वर्ष में एक बार आयोजित होने वाले आईपीएल के उलट एपीएल का आयोजन साल मे दो बार कराया जाएगा। इसका पहला संस्करण 6 से 26 अक्टूबर तक न्यूयार्क में खेला जाना है। साथ ही इसके दूसरे संस्करण का आयोजन 2010 में फोर्ट लाउडरडेल (फ्लोरिडा) में होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+