रविवार को खिताबी मुकाबले में मलेशिया पर मिली 3-1 की जीत से उत्साहित हरेंद्र ने कहा, "यह हमारे लिए शानदार सफलता है। मेरा मानना है कि हम सही दिशा में बढ़ रहे हैं। अगर हम इसी तरह खेलते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब हम अपना खोया गौरव हासिल कर लेंगे।"
हरेंद्र ने कहा कि खिताबी जीत ने भारत को एशिया कप में हिस्सा लेने की योग्यता दे दी है। उन्होंने कहा, "एक सफलता कई रास्ते खोलती है। हमारे लिए एशिया कप का रास्ता खुला है और हम इस खिताब को बचाए रखने की भरपूर कोशिश करेंगे।"
हरेंद्र ने भारतीय टीम के कप्तान और विश्व के सर्वोत्तम ड्रैग-फ्लिकरों में एक संदीप सिंह की जमकर तारीफ की। कोच ने कहा, "पूरे टूर्नामेंट में संदीप के छह गोल साबित करते हैं उनके खेल में जबरदस्त निखार आया है। आज की तारीख में वह विश्व के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में शुमार हो चुके हैं। कप्तान के तौर पर संदीप ने एक उदाहरण स्थापित करते हुए कई अहम मौकों पर गोल कर टीम को जीत दिलाई।"
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।