दक्षिण अफ्रीका को लगा पहला झटका, कप्तान स्मिथ आउट (लीड-1)
ग्रीम स्मिथ 30 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाकर 46 रन के कुल योग पर जेम्स होप्स की गेंद पर विकेट के पीछे ब्रैड हेडिन के हाथों लपके गए।
खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम ने 11 ओवर के खेल में एक विकेट खोकर 47 रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाज हर्शेल गिब्स 31 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 23 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि जैक्स कालिस पांच गेंदों पर एक रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
पांच मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 2-1 से आगे चल रही है। यह मैच जीतकर वह अजेय बढ़त हासिल कर सकती है। श्रृंखला का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था, जबकि दूसरा और तीसरा मुकाबला मेजबान टीम के नाम रहा था।
इस मैच में आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट गीव्स की जगह शेन हारवुड को मौका दिया गया है। गीव्स चोटिल हैं। हारवुड 35 साल की उम्र में अपना पहला एकदिवसीय मैच खेल रहे हैं। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने बिना किसी परिवर्तन के मैदान में उतरने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications