सानिया और चुआंग ने एमपीएल ग्रुप युगल खिताब जीता
सानिया और चुआंग ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में अमेरिका की लिजा रेमंड और चेक गणराज्य की क्वेता पेश्चके को पराजित किया।
सेमीफाइनल में अमेरिका की एंजेला हेनेस और लातविया की लिगा डेकमेजेरे को 6-4, 6-3 से पराजित करने वाली सानिया-चुआंग की गैरवरीयता प्राप्त जोड़ी ने खिताबी मुकाबले में रेमंड और पेश्चके को 6-3, 4-6, 10-7 से हराया।
सानिया ने इस साल का अपना पहला और करियर का आठवां युगल खिताब जीता।
कलाई की चोट के कारण लंबे समय तक परेशान रहीं सानिया ने अपना आखिरी युगल खिताब अगस्त 2007 में इटली की मारा सेंटेंजेलो के साथ अमेरिका में आयोजित न्यू हेवन हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट में जीता था।
इस साल सानिया ने एक ग्रैंड स्लैम खिताब सहित अपना दूसरा खिताब हासिल किया। उन्होंने भारत के महेश भूपति के साथ जनवरी में आयोजित साल के पहले ग्रैंड स्लैम-आस्ट्रेलियन ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications