गिब्स का अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका मजबूत स्थिति में (लीड-2)
खबर लिखे जाने गिब्स ने 75 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए थे जबकि अब्राहम डिविलियर्स 19 गेंदों पर एक चौके की मदद से 18 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान ग्रीम स्मिथ और हरफनमौला जैक्स कालिस के विकेट गंवाए हैं। स्मिथ 30 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाकर जेम्स होप्स की गेंद पर विकेट के पीछे ब्रैड हेडिन के हाथों लपके गए।
कैलिस ने अपना पहला मैच खेल रहे शेन हारवुड की गेंद पर कैलम फग्र्यूसन के हाथों कैच आउट होने से पहले 24 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए।
पांच मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 2-1 से आगे चल रही है। यह मैच जीतकर वह अजेय बढ़त हासिल कर सकती है। श्रृंखला का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था, जबकि दूसरा और तीसरा मुकाबला मेजबान टीम के नाम रहा था।
इस मैच में आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट गीव्स की जगह हारवुड को मौका दिया गया है। गीव्स चोटिल हैं। हारवुड 35 साल की उम्र में अपना पहला एकदिवसीय मैच खेल रहे हैं। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने बिना किसी परिवर्तन के मैदान में उतरने का फैसला किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications