ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टाइम्स' के मुताबिक एक सप्ताह पहले कोलिंगवुड ने कप्तानी को लेकर अनिच्छा जाहिर की थी लेकिन हालात बदलने के साथ उनका मन भी बदलता दिख रहा है और अब वह इस जिम्मेदारी के लिए तैयार दिख रहे हैं।
पत्र ने कोलिंगवुड के हवाले से लिखा है, "मैंने अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन की खातिर कप्तानी छोड़ी थी। इसे दोबारा हासिल करने की मेरी कोई इच्छा नहीं थी लेकिन हाल के दिनों में मुझ पर टीम का नेतृत्व करने को लेकर दबाव बढ़ा है। इसके बाद मैं एक बार फिर इस संबंध में सोचने लगा हूं।"
कोलिंगवुड के अलावा स्टार खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ भी कप्तानी की दौड़ में शामिल हैं। फ्लिंटॉफ ने अपने घर में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में टीम की कमान संभालने की इच्छा जताई है।
विश्व कप के लिए इंग्लैंड की टीम की घोषणा एक या दो दिनों में कर दी जाएगी। इसके बाद कोच के नाम की घोषणा होनी है। संभवत: कोच का चयन बुधवार को कर लिया जाएगा।
टेस्ट तथा एकदिवसीय टीम के कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस को ट्वेंटी-20 विश्व कप के संभावितों में शामिल नहीं किए जाने के बाद ट्वेंटी-20 टीम के कप्तान का पद खाली हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।