खबर लिखे जाने तक मेहमान टीम ने 33 ओवर के खेल में चार विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए थे। कप्तान रिकी पोंटिंग 24 और डेविड हसी सात रन बनाकर खेल रहे थे। मेहमान टीम को जीत के लिए अभी भी 147 रनों की जरूरत है।
विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हेडिन (78) और उपकप्तान माइकल क्लार्क (50) ने पहले विकेट के लिए 20.4 ओवरों में 129 रन जोड़कर मेहमाम टीम को बेहतरीन शुरुआत दी लेकिन इसके बाद मात्र 22 रनों पर उसके चार बल्लेबाज पेवेलियन लौट गए।
हेडिन ने अपनी 61 गेंदों की बेहतरीन पारी में सात चौके और चार छक्के लगाए जबकि क्लार्क ने 68 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके जड़े। आस्ट्रेलिया को कैलम फग्र्यूसन और माइकल हसी से काफी उम्मीद थी लेकिन वे सस्ते में आउट हो गए।
कैलम ने मात्र तीन रन बनाए जबकि हसी दो रन बनाकर पेलेवियन लौटे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से रे वान डेर मर्व ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके हैं जबकि जेहान बोथा को एक सफलता मिली है।
इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाए।
मेजबान टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज हर्शेल गिब्स ने सर्वाधिक 110 रनों का योगदान दिया जबकि अब्राहम डिविलियर्स ने 84 रन बनाए। मार्क बाउचर (नाबाद 29) और जीन पॉल डुमिनी (40) ने अंतिम समय में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अपनी टीम का योग 300 के पार पहुंचा दिया।
पांच मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 2-1 से आगे चल रही है। श्रृंखला का पहला मैच आस्ट्रेलिया ने जीता था जबकि दूसरा और तीसरा मैच मेजबान टीम के नाम रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।