For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

'भारतीय हॉकी टीम की जीत सही दिशा में एक छोटा कदम'

By Staff

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चयनकर्ता जफर इकबाल ने कहा कि इस जीत से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा।

बकौल इकबाल, "जीत हमेशा अपने साथ सकारात्मक बदलाव लाती है। आगे बढ़ने के लिए भारतीय हॉकी को एक खिताब की जरूरत थी। अजलान शाह खिताब सही समय पर हासिल प्रतिष्ठित खिताब है। इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा लेकिन अपने श्रेष्ठ दौर में पहुंचने के लिए हमें अभी काफी मेहनत करने की जरूरत है।"

जफर मानते हैं कि युवा और अनुभवी खिलाड़ियों से लैस टीम आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए काफी उपयुक्त है।

विश्व कप जीतने वाली टीम के कप्तान और मौजूदा चयनकर्ता अजीत पाल सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना दबदबा बनाने के लिए भारतीय खिलाड़ियों को लगातार जीतने की आदत डालनी होगी।

उन्होंने कहा, "कुछ महीनों के भीतर ही इस टीम ने अच्छे संकेत देने शुरू कर दिए हैं। हम पंजाब गोल्ड कप के उपविजेता रहे हैं और अब हमने अजलान शाह खिताब जीत लिया है। अगले महीने होने वाले एशिया कप में टीम की असल परीक्षा होगी क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना दबदबा बनाने के लिए भारतीय खिलाड़ियों को लगातार जीतने की आदत डालनी होगी।"

पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी और कप्तान गुरबक्श सिंह ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि यह टीम एशिया कप में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर अपना खिताब बचाए रखने में कामयाब रहेगी।

बकौल गुरबक्श, "इस साल हम कुछ टूर्नामेंट ही खेले लेकिन हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है। इससे हमारे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है। मैं आशा करता हूं कि यह टीम एशिया कप में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर अपना खिताब बचाए रखने में कामयाब रहेगी। "

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+