गावस्कर ने नाइट राइर्डस टीम के कोच जान बुकानन के चार कप्तान के फार्मूले की आलोचना की थी, जिसे लेकर शाहरुख ने कहा था कि गावस्कर को ट्वेंटी-20 के संबंध में कुछ नहीं कहना चाहिए क्योंकि उन्होंने क्रिकेट के इस सबसे नए स्वरूप में कभी हिस्सा लिया ही नहीं है।
शाहरुख ने गावस्कर के नाम जारी माफीनामे के जरिए कहा है, "मैंने गावस्कर के खिलाफ कोई बात नहीं कही। मैंने उन लोगों की आलोचना की थी, जो क्रिकेट को समझते नहीं हैं और बार-बार मुझे यह बताते रहते हैं कि एक टीम को कैसे चलाया जाता है।"
शाहरुख ने कहा कि उन्होंने अपना माफीनामा गावस्कर को भेज दिया है। उन्होंने कहा, "मैं अपने और गावस्कर के बीच किसी तरह के मतभेद पैदा नहीं होने देना चाहता था लेकिन इसके बावजूद उन्हें मेरी कोई बात बुरी लगी है तो मैंने उसे लेकर अपना माफीनामा उन्हें भेज दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।