वार्न ने कहा, राजस्थान रॉयल्स का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं स्मिथ

By Staff

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले संस्करण में रॉयल्स टीम को विजेता बनाने के लिए आस्ट्रेलियाई दिग्गज और दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने लंबे समय से चली आ रही अपनी 'दुश्मनी' को भुला दिया था। यही कारण है कि वार्न आज स्मिथ के बड़े प्रशंसक के रूप में उभरे हैं।

वार्न कहते हैं कि दूसरे संस्करण को लेकर उनकी टीम ने स्मिथ के इर्द-गिर्द अपनी रणनीति तय की है।

बकौल वार्न, "जब मैं गेंदबाजी कर रहा होता हूं तब मैं चाहता हूं कि कोई क्षेत्ररत्रक्षण पर नजर रखे। इसके लिए स्मिथ सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान के तौर पर हम उनके अनुभवों का भरपूर लाभ उठाना चाहते हैं।"

वार्न ने कहा कि एक कप्तान के तौर पर स्मिथ पूरी तरह परिपक्व हो चुके हैं। उन्होंने कहा, "हम अच्छे दोस्त बनने के बाद हमेशा संपर्क में रहते हैं। स्मिथ ने वक्त के साथ काफी कुछ सीखा है और आज की तारीख में वह एक बेहद सुलझे हुए कप्तान बन चुके हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, April 14, 2009, 5:54 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+